Women Reservation 50 Percent: तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण

Women Reservation 50 Percent: राजस्थान पंचायती राज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है इस फैसले से महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे जिससे वह आत्मनिर्भर होकर और सशक्त बन सकेंगी, राजस्थान की तृतीय श्रेणी शिक्षक (3rd grade teacher) भर्ती में अब महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण 30% से बढ़कर 50% कर दिया है। इस फैसले से राजस्थान की महिला अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Women Reservation 50 Percent 3rd grade teacher Recruitment

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने संकल्प पत्र में किए गए एक महत्वपूर्ण वादे को पूरा किया है तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण की सीमा 30% से बढ़कर 50% कर दिया है इसके लिए राजस्थान पंचायती राज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

प्रदेश में ग्रेड थर्ड टीचर के लगभग 27000 पद खाली है आने वाले बजट में प्रदेश सरकार इन पदों पर भर्ती की घोषणा कर सकती है नई भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा जिससे अधिक महिलाएं भर्ती में चयनित हो सकेंगी।

उम्मीदवारों को थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती से पहले रीट परीक्षा पास करनी होगी रेट केवल एक पात्रता परीक्षा है इसमें सफल होने के बाद ही अभ्यर्थी थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती एग्जाम में शामिल हो सकते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *