Rajasthan LDC Exam Date | SarkariNaukrirozana Free Job Alert | Sarkari Result 2021 | Admit Card Sat, 20 Jul 2024 07:14:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 /wp-content/uploads/2020/07/fevicon.png Rajasthan LDC Exam Date | SarkariNaukrirozana 32 32 Rajasthan LDC Exam Date: राजस्थान एलडीसी की एग्जाम डेट हुई घोषित, यहां से चेक करें /rajasthan-ldc-exam-date-release-11-august/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=rajasthan-ldc-exam-date-release-11-august /rajasthan-ldc-exam-date-release-11-august/#respond Sat, 20 Jul 2024 07:14:06 +0000 /?p=25222 Rajasthan LDC Exam Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा राजस्थान एलडीसी एग्जाम डेट घोषित कर दी गई है राजस्थान लिपिक ग्रेड सेकंड और कनिष्ठ

The post Rajasthan LDC Exam Date: राजस्थान एलडीसी की एग्जाम डेट हुई घोषित, यहां से चेक करें first appeared on SarkariNaukrirozana.

]]>
Rajasthan LDC Exam Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा राजस्थान एलडीसी एग्जाम डेट घोषित कर दी गई है राजस्थान लिपिक ग्रेड सेकंड और कनिष्ठ सहायक एग्जाम 11 अगस्त 2024 को आयोजित किया जाएगा इसमें प्रथम पेपर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक और दूसरा पेपर दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 तक होगा।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान लोअर डिवीज़न क्लर्क (LDC) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से शुरू किये गए थे और 20 मार्च तक आमंत्रित किए गए थे यह भर्ती 4197 पदों के लिए आयोजित की जा रही है इसमें शासन सचिवालय के लिए 584 पद, राजस्थान लोक सेवा आयोग के लिए 61 पद और राज्य के अधीनस्थ विभाग कार्यालय के लिए 3552 पद रखे गए हैं अभ्यर्थी आवेदन करने के बाद से ही इसकी परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे।

RSSB द्वारा लिपिक ग्रेड सेकंड और कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा की डेट घोषित कर दी है राजस्थान एलडीसी एग्जाम 11 अगस्त 2024 को आयोजित होगा नोटिफिकेशन के अनुसार एलडीसी भर्ती का पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 तक आयोजित किया जाएगा इसके बाद दूसरा पेपर दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा दोनों पेपर एक ही दिन में आयोजित होंगे।

राजस्थान एलडीसी भर्ती के प्रथम पेपर में सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे और दूसरे पेपर में सामान्य हिंदी और अंग्रेजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और ओएमआर शीट आधारित होंगे प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक पेपर 100 अंक का होगा एवं प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा इस तरह दोनों पेपर कुल 200 अंकों के होंगे इसमें गलत प्रश्नों पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी और दोनों पेपर को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को फिर कंप्यूटर गति एवं दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

राजस्थान एलडीसी एग्जाम डेट चेक कैसे करे

राजस्थान एलडीसी एग्जाम डेट चेक करने की प्रक्रिया:
सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है इसके बाद न्यूज एंड नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करना है इसके बाद एग्जाम डेट क्लर्क जूनियर असिस्टेंट 2024 के लिंक पर क्लिक करना है जिससे एग्जाम डेट की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी अब अभ्यर्थी को अपनी एग्जाम डेट चेक कर लेनी है।

महत्वपूर्ण लिंक

राजस्थान एलडीसी एग्जाम डेट नोटिसडाउनलोड करें

The post Rajasthan LDC Exam Date: राजस्थान एलडीसी की एग्जाम डेट हुई घोषित, यहां से चेक करें first appeared on SarkariNaukrirozana.

]]>
/rajasthan-ldc-exam-date-release-11-august/feed/ 0