Monsoon Alert june: तेजी से आगे बढ़ा मानसून इन 20 राज्यों में अगले 5 दिनों में होगी भारी बारिश

Monsoon Alert june: दक्षिण पूर्वी मानसून ने अपनी यात्रा जारी रखते हुए कई राज्यों में प्रवेश कर लिया है मानसून ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है जबकि बिहार, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों और यूपी में अगले दो से तीन दिन में मानसून पहुंच सकता है इसके अलावा राजस्थान, दिल्ली सहित कई राज्यों में प्री मानसून की बारिश से गर्मी में राहत मिली है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

दिल्ली में मानसून

राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बारिश की फुहार से गर्मी से कुछ राहत मिली है वहीं शनिवार और रविवार को भी दिल्ली में गर्मी से राहत मिलने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है दिल्ली में 25 और 26 जून को प्री मानसून से बारिश हो सकती है दिल्ली में मानसून आने की सामान्य तारीख 30 जून है।

राजस्थान में मानसून

राजस्थान में जून की बारिश से 10 डिग्री तक तापमान लुढ़क गया है गर्मी से लोगों को राहत मिली है जयपुर समेत प्रदेश भर में शुक्रवार एवं शनिवार को बारिश से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली राजस्थान में अगले तीन से चार दिन और बारिश जारी रहने की संभावना है 24 और 25 जून को कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में 23 जून को जोधपुर, उदयपुर, जालौर, पाली, राजसमंद, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, बारां, कोटा और झालावाड़ बारिश की चेतावनी जारी की गई है 24 और 25 जून को उदयपुर सिरोही प्रतापगढ़ डूंगरपुर बांसवाड़ा और झालावाड़ में भारी बारिश होगी।

उत्तर प्रदेश में मानसून

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में मानसून 2 से 3 दिन में आने वाला है लेकिन इससे पहले ही कई अंचलों में बारिश होना शुरू हो गई है पिछले 24 घंटे के अंदर कई अंचलों खास तौर पर बुंदेलखंड में अच्छी बारिश हुई बांद्रा एवं सोनभद्र में सबसे अधिक पांच सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

मध्य प्रदेश में मानसून

मध्य प्रदेश में मानसून ने प्रवेश कर लिया है मध्य प्रदेश में एंट्री के साथ ही मानसून ने 5 जिलों को कर किया है इनमें डिंडोरी, अनूपपुर, पांढुर्णा, मंडल और बालाघाट है जबकि मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में भी प्री मानसून बारिश हो रही है राजधानी भोपाल में भी अच्छी बारिश हुई है अगले एक से दो दिन में मानसून प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी पहुंच जाएगा।

हरियाणा में मानसून

हरियाणा में प्री मानसून की बारिश ने गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला सहित कई जिलों में बारिश हुई और इससे तापमान में कमी आ गई है हरियाणा में मानसून 28 जून तक प्रवेश कर सकता है।

महाराष्ट्र में मानसून

मानसून ने अब महाराष्ट्र को भिगोना शुरू कर दिया है मानसून के असर से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश जारी है जबकि कुछ हिस्सों में बादल छाए हैं और बारिश की आशंका बनी हुई है मुंबई, पालघर, थाने, रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग और विदर्भ में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून अब तेज हो रहा है।

बिहार में मानसून

बिहार में गुरुवार को मानसून ने दस्तक तक दे दी है किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, कटिहार के साथ ही चंपारण में झमाझम बारिश होगी पूरे बिहार को मानसून 1 से 2 दिन में कर कर लेगा 22 जून को सबसे अधिक झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

गुजरात में मानसून

गुजरात में भी मानसून ने दस्तक दे दी है वडोदरा, सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड, अहमदाबाद, आनंद, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ, जूनागढ़, पोरबंदर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है अगले दो दिन में मानसून आगे बढ़ सकता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *